गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता जी के निधन पर शनिवार को गोरखपुर अग्रहरी समाज की ओर से रानी लक्ष्मीबाई पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष विमल अग्रहरी ने किया, जबकि संचालन महामंत्री सुशील अग्रहरी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विमल अग्रहरी ने कहा कि माता जी का संपूर्ण जीवन सादगी, त्याग और उच्च संस्कारों की मिसाल रहा। उनके दिए संस्कारों का ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

महामंत्री सुशील अग्रहरी ने कहा कि ऐसी महान मातृशक्ति सदैव वंदनीय रहेगी। माता जी का निधन केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में गोरखपुर का संपूर्ण अग्रहरी समाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ा है।

श्रद्धांजलि सभा में ओम प्रकाश अग्रहरी, मदन अग्रहरी, भोला अग्रहरी, जितेंद्र अग्रहरी, रितेश अग्रहरी, उमेश अग्रहरी, श्यामू अग्रहरी, अधिवक्ता ओम प्रकाश अग्रहरी, आकाश अग्रहरी, महेंद्र अग्रहरी, चंदन अग्रहरी, सूर्य प्रकाश अग्रहरी, अरविंद अग्रहरी, मनोज अग्रहरी, आशीष अग्रहरी, नितेश अग्रहरी, अंकित अग्रहरी, शैलेश अग्रहरी, प्रहलाद अग्रहरी, जय कुमार अग्रहरी, जयप्रकाश अग्रहरी, रवि अग्रहरी, मनीष अग्रहरी, शक्ति अग्रहरी एवं वेद प्रकाश अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

अंत में सभी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।