गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। मां का स्नेह, त्याग और संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। इस कठिन समय में भाजपा परिवार पूरी संवेदना के साथ मुख्यमंत्री जी और उनके परिवार के साथ खड़ा है।
वहीं, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। मां का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा स्मृतियों में जीवित रहता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इन नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रदीप शुक्ल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह एवं राधेश्याम पाण्डेय, क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पाण्डेय नवीन, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, वरिष्ठ नेता पुष्पदंत जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश पाण्डेय, शिवसागर तिवारी, विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र निषाद, प्रमोद शाही, जगदम्बा श्रीवास्तव, आनन्द तिवारी, संतोष दत्त राय, रमेश सिंह, संतोष राय, जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह एवं ब्रह्मानन्द शुक्ल, जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया एवं उमाशंकर निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला एवं क्षेत्र के अन्य पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Continue With Google
Comments (0)