गोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के सिक्टौर स्थित जूही इंक्लेव कॉलोनी में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ महापर्व के अवसर पर कॉलोनी के छठ घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी उत्साह देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

छठ पूजा को लेकर जूही इंक्लेव कॉलोनी के छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम समिति के सदस्यों एवं कॉलोनीवासियों के सामूहिक सहयोग से किए गए। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस सफल आयोजन में समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में के.डी. तिवारी, गुड्डू शाही, राजेश पाल, प्रभात तिवारी, शिब्बू सिंह एवं सुन्नूर त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा