गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता जी के निधन से शहर में शोक की लहर है। उनके निधन पर शनिवार को समस्त व्यापार मंडल की ओर से बलदेव प्लाजा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सायं 4:30 बजे आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता जी का जीवन सादगी, धर्म और उच्च संस्कारों का प्रतीक रहा। उनका निधन अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में पूरा व्यापारी समाज शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक सभा में प्रमुख रूप से पुष्प दंत जैन (पूर्व उपाध्यक्ष, व्यापारी कल्याण बोर्ड), नितिन कुमार जायसवाल (अध्यक्ष, समस्त व्यापार मंडल), दुर्गेश बजाज (मनोनीत पार्षद), एस.ए. रहमान, अमित टिबरेवाल, दिनेश बजाज, ध्रुव कुमार श्रीवास्तव (महामंत्री), विवेक अग्रवाल, अमित सिंह पटेल, अभिषेक जायसवाल, अशोक चंद, मनीष साहनी, अश्मित श्रीवास्तव, सुरेश जायसवाल, दिलीप सिंह, नीरज पाठक, मनीष सिंह, पदम अग्रवाल, अतुल कश्यप, अनंत अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, संजीव जैन, सौरभ केडिया, विजय खेमका, महावीर गुप्ता, भानु प्रकाश गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, मुकेश चंद कौशिक, प्रदीप टेकड़ीवाल, अचिन्त्य लाहिड़ी, पवन जालान, मनीष सर्राफ, गोपाल जायसवाल, अंकित बजाज, धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, त्रिभुवन वर्मा, मनीष चोपड़ा, धवल दुबे और संजय गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)