गोला, गोरखपुर। गोला विकासखंड के चड़रिया गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार शैलेश पांडेय की धर्मपत्नी तारा देवी (60 वर्ष) का सोमवार को अपराह्न आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और पत्रकार जगत में शोक व्याप्त हो गया।
तारा देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह गोला उपनगर के बेवरी स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। उनके पति वरिष्ठ पत्रकार शैलेश पांडेय ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे तीन पुत्रों और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में आनंद पांडेय, धनंजय पांडेय, नित्यानंद पांडेय, खुशबू पांडेय, ममता पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सतीश शुक्ला, डॉ. संजय मिश्रा, नरेंद्र राय, प्रमोद पांडेय, डीपी राय, संगम तिवारी, श्यामू तिवारी, मनोज मिश्रा, पंचानन पांडेय, केसी चौधरी, अशोक कुमार, बाबूलाल, रामदुलारे सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार शामिल रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
Continue With Google
Comments (0)