गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा भी मौजूद रहे।
स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से जनगणना के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने आमजन से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने जनगणना को देश के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता को आवश्यक बताया। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्व-गणना की प्रक्रिया में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने स्वयं स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर प्रदेशवासियों को भी इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
Continue With Google
Comments (0)