गोरखपुर। धनतेरस के पावन अवसर पर एसएस श्री विंध्यवासिनी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सामाजिक सरोकार की सराहनीय पहल करते हुए गरीब एवं मलिन बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां बांटी गईं। संस्था की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र, मिठाइयां और फुलझड़ियां वितरित की गईं। त्योहार के मौके पर उपहार पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और मुस्कान दिखाई दी।
संस्था के अध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में समाजसेवी अनूप कुमार सिंह, निखिल कुमार गुप्ता और विजेंद्र मिश्रा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियों में सहभागी बने।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अंबुज कुमार मिश्रा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। दीपावली का वास्तविक उद्देश्य केवल अपने घरों को रोशन करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाना है। गरीब परिवारों और महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने का यह छोटा सा प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि संस्था का निरंतर प्रयास है कि त्योहारों की खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचें, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।
फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों को भी उसमें शामिल किया जाए।

Continue With Google
Comments (0)