गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर गोरखपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी वर्षों की मेहनत, निष्ठा और समर्पण का सम्मान बताया है।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी एवं महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व विजय सिंह एक कर्मठ, जुझारू और जमीन से जुड़े नेता हैं। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता और मेहनत को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

दोनों नेताओं ने कहा कि विश्व विजय सिंह के राष्ट्रीय सचिव बनने से कांग्रेस संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्व विजय सिंह अपने अनुभव और कुशल संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति कार्यकर्ताओं ने आभार जताया।

बधाई देने वालों में पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव तलत अजीज, बार काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र निषाद महरा, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद, डॉ. विजाहत करीम, डॉ. सुरहिता करीम, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी, मेनिका पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, निर्मला पासवान, रामजन्म यादव, ओमेंद्र पाण्डेय, प्रेमलता चतुर्वेदी, स्नेहलता, अभय सिंह, जितेंद्र पाण्डेय, अभिमन्यु विश्वकर्मा, ज्ञान पाण्डेय, सूरज यादव, एडवोकेट मिफ्ताहुल इस्लाम, हरिश्चंद अग्रहरि, पंकज पासवान, सुमित पाण्डेय, अभिजीत पाठक, बादल चतुर्वेदी, एसए रहमान, सोनू पासवान, सीपी राय, अमित कन्नौजिया, तसनीम आलम, राजेंद्र यादव, ई. जयराम प्रसाद, योगेश प्रताप सिंह, अंकित टाइगर, ऋषि यादव, विख्यात भट्ट और डॉ. अमरनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।