सिहापार से नौसढ़ तक हुआ अभिनंदन, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
गोरखपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विश्व विजय सिंह के मंगलवार को पहली बार गोरखपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। सिहापार हाल्ट, सहजनवा चौराहा और जीरो प्वाइंट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद नौसढ़ चौराहे और ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। पूरे मार्ग पर स्वागत कार्यक्रमों के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर पहुंचने के बाद विश्व विजय सिंह ने शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव आंबेडकर, वीर बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव विश्व विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह और ऊर्जा उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सभी को मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और आपसी समन्वय के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, अमरेन्द्र मल्ल, प्रवीण चंद पाण्डेय, नादिर सलाम, ओमेंद्र पाण्डेय, सैय्यद जमाल, निर्मला पासवान, राकेश यादव, मेनिका पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, श्रवण पाण्डेय, घटोचक शुक्ल, शुऐस मणि त्रिपाठी, आलोक मल्ल, रवि प्रताप निषाद, जितेन्द्र विश्वकर्मा, ऊषा श्रीवास्तव, स्नेहलता गौतम, गब्बू लाल प्रजापति, तसनीम आलम अंसारी, गुलाम ताहिर, अभय सिंह, अभिमन्यु विश्वकर्मा, विनोद जोजफ, मोहम्मद इरफान, ओसामा खान, सूरज यादव, अनुराग पाण्डेय, अभिजीत पाठक, प्रभात चतुर्वेदी, सदानंद पाण्डेय, सत्येन्द्र निषाद, शबिहा शब्जपोस, महेन्द्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी, राजेन्द्र यादव, आशीष सिंह और अमित तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)