गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को द इंडिया न्यूज गोरखपुर के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 नवंबर को होने वाली संगठन की बैठक की तैयारियों और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि 'जिंदा कौम पांच साल का इंतजार नहीं करती।' इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठन पत्रकारों के हितों, अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ देशभर के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों का राष्ट्रीय स्तर का संयुक्त मंच है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज को मजबूती प्रदान करना है।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पाण्डेय ने की। इस दौरान 29 नवंबर को प्रस्तावित बैठक की रूपरेखा, तैयारियों और अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं द इंडिया न्यूज गोरखपुर के चीफ एडिटर पंचानन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, बांसगांव तहसील अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, नरेंद्र, शैलेन्द्र दुबे, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, अमित शुक्ला और रामेश्वर मिश्रा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।