गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, महानगर गोरखपुर की टीम ने महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया और दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने व्यापारियों के हितों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह के साथ प्रवीण सिंह, सुशील अग्रहरी, दिलीप जायसवाल, गौरव गुप्ता, मदन अग्रहरि सहित महानगर के कई प्रमुख व्यापारी एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।